जानिए Sonu Sood Biography और Sonu Sood Foundation के बारे में 100%

आज के समय में सोनू सूद फिल्मी दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम है ओर हो भी क्यों ना क्योंकि लोग आज के समय में सोनू सूद को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। (“इसे भी देखें – Sonu Sood Foundation“)

सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा जिले में हुआ था उनकी शुरुआती शिक्षा पंजाब में ही हुई है और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए यह पंजाब से निकलकर नागपुर आ गए थे।

यशवंत राव चौहान कॉलेज से इंजीनियरिंग के पढ़ाई पूरी की इस पढ़ाई करने के साथ-साथ इनका इंटरेस्ट एक्टिंग और मॉडलिंग में भी था।

इसी दौरान 1996 के कॉलेज टाइम में  इनकी मुलाकात एक तेलुगू लड़की से हुई जिनका नाम सोनाली था जो कि अब इनकी पत्नी है इनके दो बच्चे भी हैं।

उनकी माताजी एक टीचर और पिता जी (शक्ति सूद) टेक्सटाइल  का बिजनेस  किया करते थे पहले कभी  उनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं रहा है।

Sonu Sood Foundation

Sonu Sood First Movie : 

1999 में आई कालज़घर जो की एक तमिल भाषा में बनी हुई है उनकी सबसे पहली फिल्म थी

और 2002 में आई शहीद ए आज़म  उनकी पहली हिंदी फिल्म थी  इस फिल्म के साथ इनका बॉलीवुड में करियर स्टार्ट हो गया था।

2005 में आई तेलुगु फिल्म सुपर  जिसके कारण लोगों ने इनको बहुत  ज्यादा पसंद किया था और तब से सोनू सूद ने पांच अलग-अलग भाषाओं में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

Sonu Sood Foundation

सोनू सूद की अनदेखी तस्वीरें : click here

जानिए Sonu Sood Foundation के बारे में :

  • सूद चैरिटी फाउंडेशन  एक ऐसा नाम है जहां सभी  एक वर्ग के लोगों को एक समझ कर उनकी Sonu Sood Foundation के द्वारा मदद की जाती है।
  • इस फाउंडेशन से वह लगभग 60 लाख से भी ज्यादा लोगों को भोजन,  27000 से ज्यादा परिवारों को  खाना पहुंचाने का काम,  और लॉकडाउन के समय में 135000 से भी ज्यादा लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का काम किया है जो कि अपने आप में एक अविश्वसनीय कार्य रहा है जिसके कारण  लोग आज  इनको एक आदर्श के रूप में देखते हैं।
Sonu Sood Foundation

COVID-19 महामारी में Sonu Sood Foundation से लोगों की मदद

  • COVID-19 महामारी के समय मई 2020 में जब सब जगह लॉकडाउन लगा हुआ था तो उस समय के दौरान सोनू सूद फाउंडेशन ने हजारों से ज्यादा संख्या में फंसे हुए मजदूर और प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बस और ट्रेनों के साथ-साथ कुछ चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था कर उनके घर तक पहुंचाने का काम किया।
  • सोनू सूद ने किर्गिस्तान में फंसे लगभग डेढ़ हजार से भी ज्यादा भारतीय  छात्रों को वाराणसी में एक स्पेशल चार्ट फ्लाइट के माध्यम से लाने की व्यवस्था कराई।
  • सोशल मीडिया पर वायरल एक मजबूर परिवार को देख (“ जिसमें दिखाया गया था कि एक गरीब परिवार की बेटी अपने पिता के साथ खेत में  बैल  से खेती कर रहे हैं”) उनके लिए ट्रैक्टर भेज कर मदद की।
  • इन सभी के बाद भी इन्होंने 5 अगस्त 2020 को लॉकडाउन के समय में मास्को में फंसे हुए 100 से ज्यादा मेडिकल छात्रों को निकालने के लिए अपनी टीम से संपर्क किया उसके बाद उनको सुरक्षित तरीके से चेन्नई एक चार्ट फ्लाइट की मदद से वापस लाया गया।
Sonu Sood Foundation

सोनू सूद एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ वह एक अच्छे इंसान भी हैं क्योंकि लोगों के लिए उनके दिल में बहुत  जगह है यह लोगों का विश्वास कभी टूटने नहीं  देते जब भी उनके पास कोई मदद के लिए जाता है तो वह उनको निराश नहीं करते हमेशा की तरह वह लोगों की मदद करना चाहते हैं। 

वह चाहते हैं कि कोई भी गरीब इंसान परेशान ना रहे, कोई भी भूखा नहीं सोए, और यही सब चीज़े सोनू सूद को दूसरे कलाकारों से अलग बनाती है।

तो दोस्तों यह था मेरा आज का आर्टिकल है जिसमें मैंने आपको सोनू सूद  के बारे में,  और सोनू सूद  चैरिटी फाउंडेशन के बारे में साफ-साफ बताया है अगर आप लोगों को यह सब जानकर अच्छा लगा  है तो कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आप भी चाहते हैं सूट चैरिटी फाउंडेशन के साथ जुड़ना तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें धन्यवाद ।

Sonu Sood Movies List :

Year Movie Name
1999 कालज़घर
2001 मजनू
2002 शहीद-ए-आज़म
2002 ज़िंदगी खूबसुरत है
2002 राजा
2005 चंद्रमुखी
2005 सुपर
2006 अशोक
2013 रमइया वस्ता वैया

इसे भी पढ़े : Nawazuddin Siddiqui House और आने वाली Movie की जानकारी सिर्फ 5 मिनट में

Leave a Comment